फॉण्ट कनवर्टर NEW

 44 वार्डों में शुरू हुआ स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य, होगा 10 करोड़ खर्च

Nawada News : नवादा नगर को रोशन बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मंगलवार से नवादा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 44 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस

अपनी भाषा में पढ़ें

Nawada News : नवादा नगर को रोशन बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के तहत मंगलवार से नवादा नगर परिषद क्षेत्र के सभी 44 वार्डों में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इस योजना का शुभारंभ वार्ड संख्या 19 में किया गया, जहां चौराहे के निकट लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ हुआ।

इस अवसर पर वार्ड आयुक्त रवि कुमार, अधिवक्ता डॉ. साकेत बिहारी, दीपक कुमार, सुधीर कुमार, पंकज कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, रिंकू कुमार सहित कई समाजसेवियों की उपस्थिति रही। सभी ने लाइट परियोजना की शुरुआत को एक सकारात्मक और जनहितकारी कदम बताया।

कार्य का जिम्मा सिविकस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और जेएमवी ट्रेडिंग कंपनी को सौंपा गया है। इन कंपनियों के प्रतिनिधियों, निदेशक निशांत कुमार और संचालक दीपक कुमार ने बताया कि इस योजना में कुल 9740 लाइट लगाए जाएंगे, जिसकी अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये है।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि नवादा नगर को और बेहतर रोशनी देने के लिए 500 अतिरिक्त लाइटों की भी व्यवस्था की गई है। इस परियोजना का उद्देश्य नगर की सड़कों को रोशन और सुरक्षित बनाना है।

काम शुरू हो चुका है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। खास बात यह है कि लाइट लगाने के बाद पांच वर्षों तक कंपनी द्वारा इनका रखरखाव भी किया जाएगा। इसके लिए 25% राशि को सरकारी खाते में रोककर रखा गया है, ताकि सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। इस परियोजना से नवादा के नागरिकों में खासा उत्साह और खुशी का माहौल है, क्योंकि अब उन्हें सुरक्षित और जगमग सड़कें मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram