Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | जनता दरबार में जमीन हड़पने की शिकायतों पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश
#Trending

जनता दरबार में जमीन हड़पने की शिकायतों पर डीसी ने दिए सख्त निर्देश

By Muzaffar HussainJune 16, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : जिला समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में एक बार फिर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के समक्ष पहुंचे। जमीन विवाद, म्यूटेशन में देरी, सामाजिक सहायता योजना, पेंशन, मुआवजा और अन्य प्रशासनिक शिकायतों पर डीसी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

कांके में जमीन हड़पने की कोशिश का खुलासा

जनता दरबार में कांके अंचल अंतर्गत मौजा मदनपुर से आए एक फरियादी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ लोगों ने अंचल कर्मियों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसकी जमीन का म्यूटेशन करा लिया। पीड़ित ने मानसिक प्रताड़ना और परिवार को डराने-धमकाने की भी शिकायत की। डीसी श्री भजन्त्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसओ को जांच कर त्वरित विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया।

करमटोली भूमि विवाद का समाधान, भू-माफिया की साजिश नाकाम

रामेश्वर कुमार यादव, जिन्होंने वर्ष 2020 में करमटोली स्थित जमीन खरीदी थी, म्यूटेशन नहीं होने और भू-माफियाओं द्वारा फर्जी डीड के जरिए जमीन बेचने की कोशिश से परेशान थे। जनता दरबार में मामला उठाने के बाद डीसी ने त्वरित निर्देश देकर उनका म्यूटेशन पूरा कराया। भावुक रामेश्वर ने कहा, “थैंक यू डीसी सर, आपकी वजह से मेरी जमीन बच गई।”

म्यूटेशन में देरी पर कर्मचारी को शो-कॉज

एक अन्य मामला रंजीत मोहन का था, जिन्होंने 31 मार्च 2025 को म्यूटेशन के लिए आवेदन दिया था, लेकिन समयसीमा बीतने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। डीसी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित कर्मचारी को शो-कॉज नोटिस जारी करने और एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर प्रपत्र ‘क’ गठित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ दिलाने का निर्देश

रामवृक्ष उरांव नामक व्यक्ति ने बताया कि इस महीने उनकी बेटी की शादी है और वे आर्थिक सहायता के लिए परेशान हैं। डीसी ने तुरंत जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से संपर्क कर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

मुआवजा, ग्राम प्रधान और नशा के खिलाफ अभियान

सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन द्वारा मुआवजा के लिए आवेदन पर डीसी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को बुलाकर दस्तावेजों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, अनगड़ा के ग्राम प्रधानों ने एक साल से लंबित भुगतान की समस्या उठाई, जिसे लेकर डीसी ने कोषागार पदाधिकारी से स्थिति की जानकारी ली और सुधार कर भुगतान का निर्देश दिया।

नशा के खिलाफ जागरूकता, महिला योजनाओं की भी जानकारी ली

जनता दरबार में उपायुक्त लगातार लोगों को नशा के खिलाफ जागरूक करते रहे। उन्होंने “अबुआ साथी” पोर्टल पर मादक पदार्थों की जानकारी साझा करने की अपील की। महिला आवेदकों से उन्होंने मंईयां सम्मान योजना की जानकारी भी ली।

जनता दरबार में लोगों की भागीदारी बढ़ी

डीसी भजन्त्री के कुशल संचालन और त्वरित समाधान की वजह से जनता दरबार में भाग लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज के दरबार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Chief Minister Kanyadan Yojana benefits DC Manjunath Bhajantri action Janta Darbar Ranchi 2025 mutation complaint Jharkhand Ranchi Land Dispute Resolution जनता दरबार रांची 2025 डीसी मंजूनाथ भजन्त्री कार्रवाई मुख्यमंत्री कन्यादान योजना लाभ म्यूटेशन शिकायत झारखंड रांची जमीन विवाद समाधान
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

पुश्तैनी सोना बेचने से पहले जानें टैक्स नियम, बिल क्यों है जरूरी

July 17, 2026

20 जुलाई के संसद मार्च पर सोनम वांगचुक का बड़ा ऐलान, जानिए क्या कहा

July 17, 2026

PMAY फ्लैट किराये पर देने वालों पर कार्रवाई, रांची नगर निगम ने भेजा नोटिस

July 17, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.