Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»ईरान-इजराइल युद्ध की आहट : इजराइली हमले तेज, परमाणु वार्ता रद्द
#Trending

ईरान-इजराइल युद्ध की आहट : इजराइली हमले तेज, परमाणु वार्ता रद्द

By Muzaffar HussainJune 15, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News : पश्चिम एशिया में ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते सैन्य तनाव ने हालात को और नाजुक बना दिया है। इजराइल ने पुष्टि की है कि उसने ईरान की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल साइटों को निशाना बनाकर हमले शुरू कर दिए हैं और यह अभियान अभी जारी रहेगा। इजराइली रक्षा बल (IDF) ने एक बयान में कहा कि ईरान के पास अब भी ऐसे हथियार हैं जो इजराइल के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि ईरान के किसी भी संभावित खतरे को पूरी तरह खत्म किया जाएगा।

इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली शमखानी की एक अस्पताल में रहस्यमयी मौत हो गई है। यह घटना इजराइली हमलों के ठीक एक दिन बाद हुई, जिससे उनके निधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। अली शमखानी न केवल ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के प्रमुख रह चुके हैं, बल्कि उन्होंने सऊदी अरब और ईरान के बीच चीन की मध्यस्थता में हुई ऐतिहासिक सुलह वार्ता में भी अहम भूमिका निभाई थी।

संकट के इस समय में एक और बड़ा झटका अमेरिका और ईरान की प्रस्तावित परमाणु वार्ता को लगा है। ओमान के मस्कट में रविवार को होने वाली यह बैठक अब रद्द कर दी गई है। ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि हालात भले ही कठिन हों, लेकिन संवाद और कूटनीति ही समाधान का रास्ता हैं।

इसी दौरान, इराक ने इजराइली लड़ाकू विमानों के कथित हवाई क्षेत्र उल्लंघन पर सख्त नाराजगी जताई है। बगदाद का कहना है कि इजराइली विमानों ने अमेरिका की मदद से इराकी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल कर ईरान पर हमले किए। इराक के सैन्य प्रवक्ता सबा अल-नुमान ने अमेरिका से स्पष्ट रूप से मांग की है कि वह अपने दायित्वों का निर्वहन करे और इजराइली विमानों को उनके आकाश मार्ग से उड़ान भरने से रोके। इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र को युद्ध जैसे हालात की ओर धकेल दिया है, जहां कूटनीति और शांति की उम्मीदें फिलहाल धुंधली नजर आ रही हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

रांची में नहीं होगी तेल की किल्लत : प्रशासन ने कहा- ‘पेट्रोल-डीजल का स्टॉक फुल’

May 12, 2026

1 जून से शुरू होगी CEE परीक्षा, रांची सेना भर्ती कार्यालय ने जारी किया शेड्यूल

May 12, 2026

RECENT ADDA.

कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान

May 12, 2026

हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार

May 12, 2026

जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग

May 12, 2026

चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश

May 12, 2026

चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

May 12, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कोडरमा में कपड़ों के गोदाम में भीषण आग, 40 लाख का नुकसान
  • हिंदपीढ़ी में नशे के ‘होलसेल’ धंधे का भंडाफोड़, महिला समेत 6 गिरफ्तार
  • जमशेदपुर में सजा भव्य कवयित्री सम्मेलन, कविता और संस्कृति में डूबे लोग
  • चाईबासा में रोजगार और कौशल विकास योजनाओं की समीक्षा, DC ने दिए बड़े निर्देश
  • चाईबासा में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर लगी लंबी कतारें

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.