Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda
Facebook X (Twitter) Instagram
Button
  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home | #Trending | मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांचीवासियों को दी बड़ी सौगात, किया सिरमटोली से मेकॉन तक फोरलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन
#Trending

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने रांचीवासियों को दी बड़ी सौगात, किया सिरमटोली से मेकॉन तक फोरलेन फ्लाईओवर का उद्घाटन

विश्व पर्यावरण दिवस पर हेमन्त सोरेन का संदेश: पर्यावरण संरक्षण और संतुलित विकास से ही बचेगा मानव जीवन
By Muzaffar HussainJune 5, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email Copy Link
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रांची को एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए सिरमटोली चौक से राजेन्द्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने अत्याधुनिक फोरलेन फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड सह आरओबी का उद्घाटन किया। इस परियोजना का नामकरण झारखंड के महान सपूत एवं स्वतंत्रता सेनानी दिवंगत कार्तिक उरांव जी के नाम पर किए जाने की भी घोषणा की गई।

इस फ्लाईओवर के शुरू होने से रांची के नागरिकों को भारी ट्रैफिक जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में सुगम यातायात की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन की भी बचत होगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राज्य सरकार कर रही ठोस पहल

इस अवसर पर मुख्यमंत्री वन भवन, डोरंडा में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में भी शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण कर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे एक-एक पौधा अवश्य लगाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण के प्रति सजग रहना हम सबकी जिम्मेदारी है, क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने हाल के वर्षों में कई प्रयोग किए हैं, जैसे कि सरकारी कार्यक्रमों में अतिथियों को पौधों का वितरण, ताकि पर्यावरण के प्रति लोगों को संवेदनशील बनाया जा सके।

योजनाओं को तेजी से उतारा जा रहा है धरातल पर

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में कई योजनाओं को तेज गति से धरातल पर उतारा जा रहा है। चाहे वह शिक्षा हो, महिलाओं का सशक्तिकरण हो या शहरों की आधारभूत संरचना, हर दिशा में काम हो रहा है। मुख्यमंत्री मंईयां योजना, ग्रामीण स्कूलों के आधुनिकीकरण और सड़कों के निर्माण जैसे कदम राज्य को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा हम दूसरी जगहों की व्यवस्थाओं को आंख मूंदकर नहीं अपना सकते, लेकिन वहां की बेहतर चीजों को अपने राज्य के माहौल के अनुसार अपनाना चाहिए।

राज्य की जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य की जनता के प्रति पूरी संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम कर रही है। चाहे शहरी क्षेत्र हो या ग्रामीण, हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा झारखंड वीरों और वीरांगनाओं की धरती है। हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता संग्राम और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में इन महापुरुषों को सम्मान देने की परंपरा को कायम रखना हमारी जिम्मेदारी है।

पर्यावरणीय संतुलन ही है विकास की कुंजी

मुख्यमंत्री ने कहा दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय संकट एक बड़ी चुनौती बन चुके हैं। प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग, जंगलों की कटाई और प्रदूषण मानव जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि हम ऐसी चीजों का उपयोग करें जो पर्यावरण के लिए अनुकूल हों। हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जाए। केवल नियम-कानून नहीं, बल्कि व्यक्तिगत संकल्प और इच्छा शक्ति से ही हम इस संकट से उबर सकते हैं।

फ्लाईओवर और समारोह में प्रमुख लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार, संजय प्रसाद यादव, शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माजी, विधायक अमित कुमार महतो, सुरेश बैठा, राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, डीजीपी अनुराग गुप्ता, प्रधान सचिव सुनील कुमार, अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई वरीय अधिकारी और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Chief Minister Jharkhand Announcements Hemant Soren Flyover Inauguration Kartik Oraon Flyover Ranchi traffic solution World Environment Day Jharkhand कार्तिक उरांव फ्लाईओवर मुख्यमंत्री झारखंड घोषणाएं रांची ट्रैफिक समाधान विश्व पर्यावरण दिवस झारखंड हेमन्त सोरेन फ्लाईओवर उद्घाटन
Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Threads Email
Muzaffar Hussain
  • Website

Related Posts

बरवे नगर में बिजली बहाल, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा की पहल रंग लाई

July 16, 2026

शराब पीकर लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार, बिगलू उरांव की गई जान

July 16, 2026

RSS कार्यालय बम धमाका मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, लोहरदगा मे 5 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

July 16, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.