फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा की दो कराटे खिलाड़ी देहरादून में दिखाएंगी दमखम

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा की दो होनहार कराटे खिलाड़ी सुप्रिया कुमारी और भाविनी कुमारी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 11 जून

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा की दो होनहार कराटे खिलाड़ी सुप्रिया कुमारी और भाविनी कुमारी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने जा रही हैं। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 11 जून से 15 जून 2025 तक देहरादून में आयोजित की जाएगी। दोनों खिलाड़ी 9 जून को चाईबासा से रवाना होंगी।

संत जेवियर वेलफेयर सेंटर में ले रही हैं प्रशिक्षण

सुप्रिया और भाविनी, जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया (चाईबासा ब्रांच) के अंतर्गत संत जेवियर वेलफेयर सेंटर, चाईबासा में नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इनका चयन हाल ही में खेलगांव, रांची में आयोजित झारखंड स्टेट कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में किया था शानदार प्रदर्शन

सुप्रिया कुमारी ने सब-जूनियर गर्ल्स (-41 किलोग्राम) वर्ग में काता और कुमीते दोनों में स्वर्ण पदक जीते। वहीं भाविनी कुमारी ने जूनियर गर्ल्स (-54 किलोग्राम) कुमीते वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले ने कुल 6 स्वर्ण पदक जीते, जिनमें तीन लड़कियों और तीन लड़कों की कैटेगरी शामिल थीं।

जिले में खुशी का माहौल, शुभकामनाओं का दौर

इनकी सफलता पर स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के पदाधिकारियों एवं जिले के गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह ने कहा, “हमारी बेटियों ने जिले का नाम रौशन किया है। हमें गर्व है कि वे अब झारखंड का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram