फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर में सट्टेबाजी के पैसों को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दो दर्जन लोगों पर FIR

Jharkhand News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के पैसे के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। यह घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के पैसे के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। यह घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साकची थाना में दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ फायरिंग और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनमें उलीडीह निवासी दानिश खान, आजाद बस्ती के आरिफ अली, बागबेड़ा डीबी रोड के विकास, मानगो रोड नंबर दो के आन सिद्दकी, मानगो रोड नंबर छह के साकिब दानिश का सहयोगी मोनू, कपाली अलबेला गार्डेन के जाबिर, मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 14 के आलमगीर खान, गौसनगर के बाबू, कदमा शास्त्रीनगर रोड नंबर चार के विकास उर्फ बच्चा, राहुल तिवारी, बागबेड़ा डीबी रोड के आजाद गिरि, विकास यादव और दूसरे पक्ष के आजादनगर के आशियाना निवासी नदीम उर्फ गुटका, गोलमुरी हावड़ा ब्रिज के राहुल छाबड़ा, मानगो के बकार, गोलमुरी के नुमान, साकची मोहमडन लाइन के मिराज बच्चा, आजादबस्ती के भला और इरफान, मानगो रोड नंबर आठ के चिकना मनोज, मनोज उर्फ छोटा मुंडी, डिमना चौक के विक्रम, एमजीएम थाना क्षेत्र के अल्फी और छह अज्ञात लोग शामिल हैं।

साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram