फॉण्ट कनवर्टर NEW

नीट पेपर लीक मामले में CBI ने बिहार से दो को किया अरेस्ट

Patna : नीट पेपर लीक मामले को टेकअप करते ही CBI एक्शन मोड में आ गई है। CBI की टीम ने बिहार से दो संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया है। इनके नाम मनीष प्रकाश और आशुतोष बताये गये। नीट पेपर लीक मामले में बिहार से

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna : नीट पेपर लीक मामले को टेकअप करते ही CBI एक्शन मोड में आ गई है। CBI की टीम ने बिहार से दो संदेही गुनहगारों को अरेस्ट किया है। इनके नाम मनीष प्रकाश और आशुतोष बताये गये। नीट पेपर लीक मामले में बिहार से यह पहली गिरफ्तारी है।

इससे पहले इस मामले की जांच EOU कर रही थी। EOU ने 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। वहीं, ‘प्ले एंड लर्न स्कूल’ में कैंडिडेट्स को इकट्ठा कर प्रश्नों के उत्तर रटवाने का खुलासा भी EOU की तफ्तीश में हुआ था। EOU जांच के दरम्यान इकट्ठा किये गये सारे सबूत CBI को हैंडओवर कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार पेपर लीक मामले में मनीष प्रकाश का अहम रोल था। इल्जाम है कि मनीष ने ही प्ले एंड लर्न स्कूल को रातभर के लिए बुक कराया था और वहां पर 20-25 कैंडिडेट्स को सवालों के जवाब रटवाये थे।

प्ले एंड लर्न स्कूल में पेपर के जले हुए टुकड़े मिले, जिसकी जांच की गई। यहां याद दिला दें कि बीते पांच मई को कथित तौर पर नीट परीक्षा का पेपर बिहार से लिक हुआ था। बीते कल यानी 26 जून को CBI ने हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल को कस्टडी में लिया था। प्रिंसिपल से पूछताछ जारी है।

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में देवघर से 4 और आरोपी गिरफ्तार

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में 6 संदेही धराये, कहां से… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में क्या बोल गये तेजस्वी यादव… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : कथित पेपर लीक के बाद राहुल गांधी क्या बोल गये… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : परीक्षा में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram