फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

नीट पेपर लीक मामले में देवघर से 4 और आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले में चार और आरोपियों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में EoU जांच कर रही है, उसी ने इन चारों को गिरफ्तार किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Ranchi : नीट पेपर लीक मामले में चार और आरोपियों को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद इनसे पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में EoU जांच कर रही है, उसी ने इन चारों को गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों पर साइबर धोखाधड़ी के मामले दर्ज किये गए हैं। इन चारों की गिरफ्तारी से इस मामले की कई परतें और खुल सकती हैं।

इधर, नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में लातूर पुलिस ने फरार आरोपी शिक्षक संजय जाधव को भी गिरफ्तार कर लिया है। संजय जाधव को कल देर शाम टांडा से पकड़ा गया और फिर गिरफ्तार किया गया। जाधव को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके पहले लातूर पुलिस ने जलील उमरखा पठान को कोर्ट में पेश किया था।

जहां कोर्ट ने उसे 2 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। मामले में कुल 4 आरोपी हैं जिनमें इरन्ना और गंगाधर की अब भी तलाश जारी है। वहीं, पेपर लीक मामले में गिरफ्तार 13 आरोपियों की नियमित जमानत अर्जी पर आज 25 जून को सुनवाई होगी।

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में 6 संदेही धराये, कहां से… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में क्या बोल गये तेजस्वी यादव… जानें

इस खबर को भी पढ़ें : देश में लागू हुआ यह बड़ा कानून, आधी रात को नोटिफिकेशन जारी

इस खबर को भी पढ़ें : परीक्षा में भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

इस खबर को भी पढ़ें : कथित पेपर लीक के बाद राहुल गांधी क्या बोल गये… जानें

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram