फॉण्ट कनवर्टर NEW

मंईयां सम्मान योजना: रांची की 3.95 लाख महिलाओं के खातों में भेजे गए 98.92 करोड़

रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने की राशि भेज दी गई है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रक्षाबंधन से पहले झारखंड सरकार ने जिले की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने की राशि भेज दी गई है।

सरकार ने कुल 98 करोड़ 92 लाख 30 हजार रुपये DBT के जरिए सीधे लाभुकों के खातों में ट्रांसफर किए हैं। प्रत्येक महिला के खाते में 2,500 रुपये भेजे गए हैं।

कांके में सबसे ज्यादा लाभुक

योजना का लाभ रांची जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को मिला है। कांके प्रखंड में सबसे ज्यादा 31,620 महिलाओं को राशि मिली है। इसके अलावा टाउन अर्बन क्षेत्र में 26,042, मांडर में 23,008 और सिल्ली में 21,335 लाभुक हैं।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि पात्र महिलाओं को समय पर और पारदर्शी तरीके से योजना का लाभ मिले।

उन्होंने बताया कि भुगतान प्रक्रिया की लगातार समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram