फॉण्ट कनवर्टर NEW

घर में छिपाकर रखा था 8 किलो गांजा, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

बख्तियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब आठ किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

सहरसा : बख्तियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब आठ किलो गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बलुआपार गांव के वार्ड संख्या 12 निवासी 48 वर्षीय मु. अफरोज उद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके घर की तलाशी के दौरान एक झोले से करीब आठ किलो गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ।

एसडीपीओ निशिकांत भारती ने बताया कि थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार को सूचना मिली थी कि बलुआपार में एक व्यक्ति अपने घर में मादक पदार्थ छिपाकर रखा है। इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई और छापेमारी की गई।

पुलिस टीम को देखकर आरोपित छिपने का प्रयास करने लगा। संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पहचान की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली, जहां से मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामद पदार्थ को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में सहरसा न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram