फॉण्ट कनवर्टर NEW

8 दिन के ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी, चेन छिनतई गैंग का सरगना समेत 5 आरोपी दबोचे गए

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय चेन छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन विशेष जांच टीमों (एसआईटी) ने आठ दिनों के अभियान में यह सफलता हासिल की।

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro News: बोकारो पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाने वाले एक अंतरराज्यीय चेन छिनतई गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन विशेष जांच टीमों (एसआईटी) ने आठ दिनों के अभियान में यह सफलता हासिल की।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 48 हजार रुपए नगद, बिना नंबर की बाइक, सोने जैसा एक लॉकेट और एक जियो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना 30 वर्षीय भोला दास ओडिशा के जाजपुर का रहने वाला है।

उसके खिलाफ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य गिरफ्तार आरोपियों में धनबाद के राणा उर्फ रजनीश (18), बिट्टू सिंह (24), श्रवण सिन्हा (18) और परमानंद वर्मा (52) शामिल हैं। राणा के खिलाफ चास और धनबाद में भी चार मामले दर्ज बताए गए हैं।पुलिस जांच में पता चला है कि यह गिरोह बोकारो, धनबाद, गिरिडीह और रामगढ़ जिलों में सक्रिय था। ये मुख्य रूप से महिलाओं को निशाना बनाकर चेन छिनतई की वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल कर वारदात के बाद तेजी से फरार हो जाते थे। बरामद लॉकेट को विशेषज्ञों के पास जांच के लिए भेजा गया है, ताकि लूटे गए आभूषणों की खरीद-बिक्री के माध्यमों का पता लगाया जा सके।

बोकारो के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह एक अंतरप्रांतीय गिरोह है और इसके पूरे नेटवर्क की गहन जांच जारी है। पुलिस सुनारों और चोरी के आभूषण खरीदने वाले संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram