फॉण्ट कनवर्टर NEW

टाटानगर में 73 रेलकर्मियों को मिला आपदा से निपटने का प्रशिक्षण

Jamshedpur news: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से मंगलवार को मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई), टाटानगर के संगम सभागार में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के वाणिज्यिक, परिचालन, अभियंत्रण, लोको शेड और चिकित्सा विभाग समेत विभिन्न विभागों

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से मंगलवार को मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई), टाटानगर के संगम सभागार में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के वाणिज्यिक, परिचालन, अभियंत्रण, लोको शेड और चिकित्सा विभाग समेत विभिन्न विभागों के कुल 73 रेलकर्मियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य कुमार ने अतिथि व्याख्याता के रूप में रेलकर्मियों को आपदा की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी आपदा या आग लगने की स्थिति में एक साथ कई स्थानों पर राहत एवं बचाव दल का पहुंचना संभव नहीं होता। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को प्राथमिक स्तर पर सुरक्षा के नियमों और आपदा से निपटने के जरूरी तरीकों की जानकारी होना आवश्यक है।

प्रशिक्षण के दौरान आग बुझाने के लिए स्टार्वेशन, स्मूथरिंग और कूलिंग जैसी विधियों की जानकारी दी गई। इसके अलावा सीढ़ी को दीवार के सहारे सुरक्षित तरीके से लगाने, उस पर चढ़ने और उतरने की व्यवहारिक जानकारी भी दी गई। सीढ़ी की मजबूती की जांच तथा रस्सियों के सुरक्षित रखरखाव के संबंध में भी रेलकर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।

सांप के काटने की स्थिति में डिजिटल माध्यम से प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक अनिल कुमार सिंह ने अग्निशामक यंत्र के इस्तेमाल का मॉक ड्रिल कराकर कर्मचारियों को आग पर काबू पाने की प्रक्रिया समझाई। इसके साथ ही प्राथमिक चिकित्सा, एलपीजी गैस के रिसाव से लगी आग को बुझाने के विभिन्न तरीकों का भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के अंतिम चरण में उपस्थित सभी रेलकर्मियों को अग्निशामक यंत्र चलाने का अभ्यास कराया गया, ताकि आपात स्थिति में वे स्वयं की सुरक्षा के साथ आसपास के लोगों की मदद करते हुए प्रारंभिक स्तर पर आग और अन्य आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपट सकें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram