फॉण्ट कनवर्टर NEW

भागलपुर में कृष्ण लीला थीम पर बनेगा 70 फीट ऊंचा दुर्गा पूजा पंडाल

शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वैष्णवी दरबार दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित 70 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बना रही है।

अपनी भाषा में पढ़ें

भागलपुर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर भागलपुर में तैयारियां तेज हो गई हैं। बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित वैष्णवी दरबार दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित 70 फीट ऊंचा भव्य पंडाल बना रही है।

पंडाल की खास बात यह है कि इसके निर्माण में पश्चिम बंगाल के मालदा से आए मुस्लिम समुदाय के पांच कारीगर जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि इस पंडाल के माध्यम से सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

पंडाल के अंदर भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल से युवावस्था तक की विभिन्न लीलाओं को 3-डी कलाकृतियों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्य प्रवेश द्वार के सामने श्रीकृष्ण की भव्य प्रतिमा और ऊपर घूमता हुआ सुदर्शन चक्र श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा।

कारीगरों ने बताया कि पंडाल निर्माण का काम 10 से 15 दिन पहले शुरू हो चुका है और 4 अक्टूबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

समिति के मेढ़पति गजेंद्र सिंह ने बताया कि बरारी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में वर्ष 1988 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। इस बार ‘कृष्ण लीला’ थीम के जरिए धार्मिक आकर्षण के साथ समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram