फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में 6 जगहों पर बनेंगे कैंसर रेडिएशन सेंटर, मिलेगा डे-केयर की सुविधा

राज्य में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार 6 जगहों पर रेडिएशन सेंटर और डे-केयर सेंटर खोलेगी। यह सुविधा रांची सदर अस्पताल के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, हजारीबाग और दुमका के मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मॉडल पर शुरू होगी।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राज्य में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सरकार 6 जगहों पर रेडिएशन सेंटर और डे-केयर सेंटर खोलेगी। यह सुविधा रांची सदर अस्पताल के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, हजारीबाग और दुमका के मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मॉडल पर शुरू होगी।इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में क्या तय हुआ –

  • जिला अस्पतालों में कीमोथेरेपी की सुविधा की समीक्षा की गई।
  • रेडिएशन के लिए आधुनिक लीनैक मशीन लगाई जाएगी।
  • सेंटर चलाने के लिए रेडिएशन विशेषज्ञ, टेक्नीशियन और रेडियो फिजिसिस्ट की जरूरत होगी। राज्य में रेडियो फिजिसिस्ट की कमी सबसे बड़ी चुनौती है।
  • मशीन खराब होने पर वैकल्पिक व्यवस्था और रखरखाव पर भी चर्चा हुई।
  • डे-केयर सेंटर डॉक्टरों के माध्यम से चलेगा, जबकि रेडिएशन सेंटर के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की जरूरत होगी।

इलाज सस्ता होगा

इन सेंटरों में आयुष्मान और अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना वाले मरीजों को तय पैकेज के अनुसार मुफ्त इलाज मिलेगा। बाकी मरीजों के लिए CGHS की दरें लागू होंगी।पूरी योजना की निगरानी के लिए शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में एक समिति बनाई जाएगी। रिम्स, रांची में कंट्रोल एंड कमांड सेंटर बनाने और रांची, जमशेदपुर, धनबाद में PET स्कैन सुविधा बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram