फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुरानी केस फाइल गायब

रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से करीब 50 साल पुराना एक महत्वपूर्ण केस रिकॉर्ड गायब होने का मामला सामने आया है। मामला टाइटल सूट केस संख्या 14/1973 से जुड़ा है।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से करीब 50 साल पुराना एक महत्वपूर्ण केस रिकॉर्ड गायब होने का मामला सामने आया है। मामला टाइटल सूट केस संख्या 14/1973 से जुड़ा है। रिकॉर्ड गायब होने के बाद कोर्ट के रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले का निष्पादन 13 जुलाई 1977 को तत्कालीन द्वितीय अपर अधीनस्थ न्यायाधीश एच. नारायण की अदालत से हुआ था। इसके बाद केस की फाइल को सिविल रिकॉर्ड रूम में सुरक्षित रखा गया था।

रिकॉर्ड नष्ट करने की एंट्री पर उठे सवाल

रिकॉर्ड रूम के रजिस्टर में इस केस की फाइल को 4 सितंबर 1999 को नष्ट किए जाने की बात दर्ज है। हालांकि, नियमों के अनुसार किसी दीवानी मामले की मुख्य पत्रावली यानी ‘फाइल-ए’ को स्थायी रूप से सुरक्षित रखना जरूरी होता है।

ऐसे में करीब 50 साल पुराने इस केस की मुख्य फाइल का गायब होना गंभीर मामला माना जा रहा है। कोर्ट प्रशासन को आशंका है कि रिकॉर्ड को जानबूझकर हटाया या नष्ट किया गया हो सकता है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिकॉर्ड कब और किन परिस्थितियों में गायब हुआ और इसके पीछे किसकी भूमिका है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
Picture of Sneha Kumari

Sneha Kumari

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipiscing elit dolor