फॉण्ट कनवर्टर NEW

दिल्ली-रांची से 5 आतंकी गिरफ्तार, केमिकल हथियारों के जखीरे से मचा हड़कंप

India News: आए दिन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, रांची और मध्य प्रदेश सहित ISIS के अब तक पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया है। इसमें

अपनी भाषा में पढ़ें

India News: आए दिन संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली, रांची और मध्य प्रदेश सहित ISIS के अब तक पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर एक बड़े मॉड्यूल का खुलासा किया है। इसमें से दो संदिग्ध आतंकी दिल्ली से दबोचे गए हैं, जबकि दो झारखंड से और एक मध्य प्रदेश से पकड़ा गया है। हालांकि कई लोगों को पुलिस ने अभी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि इन संदिग्धों के खिलाफ पुलिस को कोई सबूत मिलता है तो गिरफ्तारी की संख्या में और भी इजाफा हो सकता है।

छापेमारी के दौरान आरोपी अशहर दानिश के पास से हाइड्रोक्लोरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सल्फर पाउडर और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ-साथ एक पिस्तौल, डिजिटल उपकरण और दिल्ली के कुछ इलाकों के नक्शे बरामद हुए। सूफियान और आफताब के ठिकानों से भी हथियार और आईईडी बनाने का सामान जब्त किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मॉड्यूल त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली-एनसीआर में बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की फिराक में था।

बीते रोज दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में रांची के इस्लामनगर इलाके से दो संदिग्ध आतंकियों, अशहर दानिश और आफताब, को गिरफ्तार किया था। अशहर दानिश, जो बोकारो जिले का रहने वाला है, को रांची के तबारक लॉज से हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा गया। वहीं, आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया, जो मुंबई का निवासी है। दोनों पर ISIS के स्लीपर सेल से जुड़े होने और रासायनिक हथियार बनाने की क्षमता रखने का आरोप है।

देशभर में छापेमारी, अब तक 5 आतंकी पकड़े

इस ऑपरेशन के तहत दिल्ली, झारखंड, मुंबई, और अन्य राज्यों में 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई। सुरक्षा एजेंसियां इनके विदेशी आतंकी संगठनों, खासकर पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल और आईएसआई से संबंधों की जांच कर रही हैं। अशहर दानिश को इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड माना जा रहा है और उससे पूछताछ में कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram