फॉण्ट कनवर्टर NEW

33वां नेशनल आर्चरी मीट-2025 का शुभारंभ, 8 प्रक्षेत्रों की टीमें आमने-सामने

Ranchi News : जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में 18 अगस्त 2025 को 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में 18 अगस्त 2025 को 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि श्री भजन्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और एकाग्रता जैसी गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि तीरंदाजी जैसी पारंपरिक और गौरवशाली खेल विधा भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है, और इस प्रतियोगिता में देशभर से आए युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखकर गर्व महसूस हो रहा है।

उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण है भागीदारी और खेल भावना। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है।

इस प्रतियोगिता का आयोजन नवोदय विद्यालय समिति, पटना द्वारा किया जा रहा है। इसमें देश के 8 प्रक्षेत्रों – भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, शिलांग और पटना की टीमें हिस्सा ले रही हैं। कुल 192 खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां दोनों कैटेगरी में) तीरंदाजी के विभिन्न मुकाबलों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त 2025 को होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram