Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को झारखंड बंद, 30 आदिवासी संगठनों का आह्वान
#Trending

सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को झारखंड बंद, 30 आदिवासी संगठनों का आह्वान

आठ दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, आदिवासी संगठनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
By Muzaffar HussainJanuary 15, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

खूंटी। पड़हा राजा एवं अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोम मुंडा (सोमा मुंडा) की हत्या के विरोध में आदिवासी संगठनों ने 17 जनवरी को संपूर्ण झारखंड बंद का आह्वान किया है। यह बंद हत्याकांड के आठ दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य साजिशकर्ता और शूटरों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस प्रशासन की कथित विफलता के विरोध में बुलाया गया है। इस बंद का आह्वान आदिवासी समन्वय समिति (खूंटी) सहित लगभग 30 आदिवासी संगठनों ने संयुक्त रूप से किया है।

गुरुवार को खूंटी के करम अखरा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आदिवासी समन्वय समिति ने सभी वर्गों से बंद को समर्थन देने की अपील की। हालांकि, समिति ने स्पष्ट किया कि स्कूल, अस्पताल, दवा दुकान और अन्य आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष चंद्र प्रभात मुंडा ने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले सोमा मुंडा की हत्या ने न सिर्फ आदिवासी समाज, बल्कि पूरी सामाजिक व्यवस्था को गहरा आघात पहुँचाया है। उन्होंने कहा कि इतने दिनों बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना समाज में रोष और असंतोष को बढ़ा रहा है।

आदिवासी संगठनों ने आशंका जताई कि कहीं यह मामला भी पूर्व के कई चर्चित हत्याकांडों की तरह लीपापोती की भेंट न चढ़ जाए। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि हत्या में शामिल मुख्य अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए, किसी निर्दोष को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए और उनके द्वारा संचालित स्कूल के बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार उठाए।

आदिवासी समन्वय समिति के संयोजक मार्शल बारला ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि न्याय में देरी जारी रही तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बंद से पूर्व शुक्रवार की शाम भगत सिंह चौक से नेताजी चौक तक मशाल जुलूस निकाले जाने की भी घोषणा की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

RECENT ADDA.

अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!

June 2, 2026

8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!

June 2, 2026

महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!

June 2, 2026

ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!

June 2, 2026

शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

June 2, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • अमेजन की अनोखी मां; जंगली जानवरों को अपना दूध पिलाकर पालती हैं महिलाएं!
  • 8 चूहों ने बदली लड़की की किस्मत, पेंटिंग बनाकर कमा रहे लाखों रुपये!
  • महायुद्ध की आग में झुलसा तेल बाजार, ब्रेंट क्रूड पहुंचा $93 के पार!
  • ससुराल में पाना चाहती हैं मायके जैसा प्यार? अपनाएं ये 4 आसान तरीके!
  • शॉर्ट हाइट को लंबा दिखाने के जादुई फैशन हैक्स; भूलकर भी न पहनें शर्ट ड्रेस!

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.