Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»World»इजरायली हमले में 5 पत्रकारों समेत 21 की मौत, दुनिया में निंदा हुई तब मांगी माफी
World

इजरायली हमले में 5 पत्रकारों समेत 21 की मौत, दुनिया में निंदा हुई तब मांगी माफी

गाजा के नासर अस्पताल पर इजरायली हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 पत्रकार भी शामिल हैं। इस घटना पर पूरी दुनिया ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और इजरायल को माफी मांगनी पड़ी।
By Samsul HaqueAugust 26, 20252 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

World News: गाजा के नासर अस्पताल पर हुए भयानक हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इसमें कम से कम 21 लोग मारे गए, जिनमें पांच पत्रकार, चिकित्सक और राहतकर्मी शामिल थे। इजरायली सेना के इस ‘दोहरे’ हमले ने न केवल अस्पताल के आसपास रहने वालों, बल्कि मरीजों और वहां मौजूद हर शख्स के मन में दहशत पैदा कर दी। वहीं इस हमले के बाद इजरायल माफी मांगता घूम रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है।

इजरायली पीएम के कार्यालय ने एक्स पर लिखा, इजरायल को नासर अस्पताल में हुई इस त्रासदी पर गहरा अफसोस है। हम पत्रकारों, चिकित्सा कर्मियों और सभी नागरिकों के काम को महत्व देते हैं। लेकिन इस बयान के बावजूद, हमले की तीखी आलोचना हो रही है।
दुनियाभर में इस हमले की चौतरफा निंदा हो रही है। संयुक्त राष्ट्र से जुड़े फ्रांसेस्का अल्बानेस ने कहा, ‘गाजा में हर पल ऐसी त्रासदियां हो रही हैं, जो अक्सर अनदेखी रहती हैं। मैं देशों से अनुरोध करती हूं कि इस नरसंहार को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करें।’ पैलेस्टिनियन जर्नलिस्ट्स सिंडिकेट ने इसे ‘मुक्त प्रेस के खिलाफ खुला युद्ध’ करार दिया। उन्होंने कहा, ‘यह हमला पत्रकारों को डराने और सच्चाई को दबाने की कोशिश है।’

अल जजीरा ने भी इस हमले को ‘सच्चाई को दफन करने की साफ मंशा’ बताया। इस हमले की खबर सुन अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा,यह कब हुआ। ये अच्छी बात नहीं है, इस बुरे सपने को खत्म करना होगा। वहीं, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे ‘असहनीय’ बताया और कहा कि पत्रकारों और नागरिकों की सुरक्षा हर हाल में होनी चाहिए। कतर के विदेश मंत्रालय ने कहा कि पत्रकारों और स्वास्थ्यकर्मियों पर हमले रोकने के लिए तुरंत सख्त अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई जरूरी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायली सेना ने पहले अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर हमला किया। इसके कुछ ही मिनट बाद, जब पत्रकार और राहतकर्मी घायलों की मदद के लिए बाहरी सीढ़ियों पर पहुंचे, दूसरा हमला हुआ। इस हमले में पत्रकार मोहम्मद सलामा, कैमरामैन हुस्सम अल-मसरी और फ्रीलांस पत्रकार मारियाम अबु दक्का समेत पांच पत्रकारों की जान चली गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

युद्धविराम पर सहमत हुए इजरायल और हिज्बुल्लाह, लेकिन तनाव अभी बरकरार

June 19, 2026

इटली ने जताई नाराजगी, ट्रंप के बयान के बाद विदेश मंत्री ने रद्द किया अमेरिका दौरा

June 19, 2026

‘मैं और इटली किसी के आगे नहीं झुकते’, ट्रंप पर बरसीं जॉर्जिया मेलोनी

June 19, 2026

RECENT ADDA.

रायडीह प्रखंड का घोड़ा पहार विकास से वंचित, जलमीनार और सड़क निर्माण की उठी मांग

June 21, 2026

एसआईआर अभियान में तेजी, चैनपुर में 45 बूथ एजेंट प्रशिक्षित, 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण

June 21, 2026

‘योग करें, निरोग रहें’ के संदेश के साथ चैनपुर प्रखंड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

June 21, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गुमला बना योगमय, सैकड़ों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

June 21, 2026

गुमला सदर अस्पताल में जरूरतमंद बच्ची के लिए आगे आए कृष्णा साहू, किया स्वैच्छिक रक्तदान

June 21, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.