फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

टाटानगर स्टेशन पर 17 किलो गांजा बरामद, बड़ा तस्करी रैकेट बेनकाब

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जिला रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। टीम ने स्टेशन परिसर से 17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। बरामद नशीले पदार्थ की अवैध बाजार

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Jamshedpur News: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जिला रेल पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नशा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। टीम ने स्टेशन परिसर से 17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को दबोच लिया। बरामद नशीले पदार्थ की अवैध बाजार में कीमत करीब 8.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पलामू के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह उड़ीसा के संबलपुर मंडल के जरपड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर पहुंचा था। यहां से वह बस के रास्ते डालटेनगंज होते हुए माल को आगे सप्लाई करने की फिराक में था।

पुलिस को पहले से उसके टाटानगर पहुंचने की गुप्त सूचना थी। जैसे ही वह ट्रेन से उतरकर सीढ़ियों से होते हुए टिकट काउंटर की ओर बढ़ा, टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह पिछले कई महीनों से इस अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब उसके मोबाइल फोन और संपर्कों की जांच कर रही है ताकि तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से रेल मार्ग से होने वाली नशा तस्करी पर लगाम कसने में मदद मिलेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram