फॉण्ट कनवर्टर NEW

एक-एक कर स्कूल से खोले 13 पंखे, ऐसे पकड़े गए दो चोर

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में हुई पंखा चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने स्कूल के अलग-अलग कमरों में लगे पंखों को एक-एक कर खोल लिया

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय रूपुषकुण्डी में हुई पंखा चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने स्कूल के अलग-अलग कमरों में लगे पंखों को एक-एक कर खोल लिया था और बाद में चोरी किए गए पंखों को रिपेयरिंग दुकान में बेच दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के पंखे और वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं।

मंगलवार को एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी और चाकुलिया थाना प्रभारी राजेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त 2026 की रात अज्ञात चोर विद्यालय में घुसे और कमरों में लगे कुल 10 सीलिंग पंखे तथा तीन दीवार पंखे खोलकर ले गए। अगले दिन जानकारी मिलने पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धनंजय हेम्ब्रम ने चाकुलिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कांड संख्या 52/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 305, 331(2) और 3(5) के तहत जांच शुरू की गई।

थाना प्रभारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 14 सितंबर को सांपधरा गांव निवासी तमिर महतो उर्फ पाण्डू महतो को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से चोरी के तीन सीलिंग पंखे और पंखे खोलने में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद हुए।

जांच में पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि चोरी किए गए पंखों को रिपेयरिंग की दुकान में बेच दिया गया था। पुलिस अब चोरी के बाकी पंखों की बरामदगी और दूसरे आरोपी की भूमिका के साथ-साथ चोरी का सामान खरीदने वालों के संबंध में भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को मामले में और सुराग मिलने की उम्मीद है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram