फॉण्ट कनवर्टर NEW

अपराध पर लगाम के लिए जामताड़ा में 12 टाइगर मोबाइल टीम तैनात

Jharkhand News: जिले में अपराध पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से टाइगर मोबाइल टीम को सक्रिय कर दिया है। लंबे समय से निष्क्रिय हो चुकी टाइगर मोबाइल की गश्ती गतिविधियों को पुनः तेज करने के

अपनी भाषा में पढ़ें

Jharkhand News: जिले में अपराध पर नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर से टाइगर मोबाइल टीम को सक्रिय कर दिया है। लंबे समय से निष्क्रिय हो चुकी टाइगर मोबाइल की गश्ती गतिविधियों को पुनः तेज करने के लिए जामताड़ा एसपी एहतेशाम वकारिब ने 12 नई टाइगर मोबाइल टीमों का गठन किया है।

शुक्रवार को एसपी ने नए पुलिस केंद्र से हरी झंडी दिखाकर सभी टीमों को रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने टाइगर मोबाइल कर्मियों को निर्देश दिया कि वे जिले भर में दिन-रात गश्त को गंभीरता से लें और स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, ज्वेलरी दुकान व अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी रखें।

एसपी ने कहा कि जिले में अपराध पर काबू पाने के लिए इन टीमों की भूमिका अहम होगी। गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक नगर प्रभाग समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram