फॉण्ट कनवर्टर NEW

जमशेदपुर लोक अदालत में 106 मामलों का निपटारा, लाखों की रिकवरी

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में शनिवार को जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत का संचालन डालसा के अध्यक्ष सह

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur news: पूर्वी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में शनिवार को जमशेदपुर और घाटशिला सिविल कोर्ट परिसर में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत का संचालन डालसा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में किया गया। डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान कर पक्षकारों को राहत पहुंचाई गई।

मामलों के सुगम निपटारे के लिए जमशेदपुर और घाटशिला में कुल 10 न्यायपीठों का गठन किया गया था। लोक अदालत में बिजली, पानी, बैंकिंग और एक्साइज एक्ट से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही समझौते के आधार पर निपटारा किया गया, जिससे पक्षकारों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से राहत मिली।

लोक अदालत के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से संबंधित मामलों के लिए विशेष पीठ का गठन किया गया था। बैंक से जुड़े कुल 21 मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निपटारा हुआ और इन मामलों में कुल 16 लाख 90 हजार रुपये की समझौता राशि निर्धारित की गई।

डालसा सचिव के अनुसार, बैंकिंग मामलों समेत विभिन्न श्रेणियों के कुल 106 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया। इन मामलों के निपटारे के माध्यम से कुल 20 लाख 2 हजार 685 रुपये की रिकवरी और समझौता राशि दर्ज की गई। लोक अदालत के आयोजन से आम लोगों को कम समय और सरल प्रक्रिया के माध्यम से विवादों के समाधान का अवसर मिला।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram