फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को लेकर 10 Years Celebration

रांची। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 8 मार्च 2025 को 10 Years Celebration कार्यक्रम सह समापन समारोह का आयोजन शौर्य सभागार जैप-1 डोरंडा में किया गया। जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) द्वारा

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

रांची। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 8 मार्च 2025 को 10 Years Celebration कार्यक्रम सह समापन समारोह का आयोजन शौर्य सभागार जैप-1 डोरंडा में किया गया। जिला प्रशासन (समाज कल्याण शाखा) द्वारा आयाेजित इस कार्यक्रम में निदेशक, समाज कल्याण, झारखंड किरण कुमारी पासी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव उपस्थित हुए। इस अवसर पर अतिथियों ने समाज में फैली विषमताओं को दूर करते हुए अपनी बेटियों को शिक्षित बनाने एवं उनके साथ भेदभाव नहीं करने का संदेश दिया। साथ ही, मैट्रिक एवं इंटर में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण एसएस डोरण्डा बालिका+2 उच्च विद्यालय की पांच छात्राओं तनवी राज, इलमा, तमन्ना परवीन, कुमारी जानवी प्रिया एवं पिंकी गुरूंग को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, रांची जिले के महिला पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ी जिनका चयन कम्बोडिया में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए हुआ है, उस टीम के सात सदस्यों पुष्पा मिंज, असुन्ता टोप्पो, तारामनी लकड़ा, महिमा उरांव, संयुक्ता एक्का, अनिता तिर्की, प्रतिमा तिर्की एवं उनके मैनेजर सरिता सिन्हा को भी सम्मानित किया गया। कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय, कांके को रांची जिला के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का नोडल नामित करते हुए उक्त विधालय के वार्डेन को भी सम्मानित किया गया।

नुक्कड़ नाटक एवं पाईका नृत्य की प्रस्तुति

कार्यक्रम अंतर्गत रांची जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी प्रभावती, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, अनगडा लक्ष्मी भारती, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ओरमांझी संगीता स्नेहलता कुजूर, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, कांके अपर्णा तिर्की, महिला पर्यवेक्षिका, अनगड़ा, शिल्पी कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका, कांके अंशु प्रतिमा भेंगरा, महिला पर्यवेक्षिका, ओरमांझी कलावती कुमारी, सेविका, लुपुंगढीपा अनगड़ा, शिलावती खोया, सेविका फुटकल आदिवासी टोली कांके सायरा खातून, सेविका दरदाग 2 ओरमांझी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर भाषण, नुक्कड़ नाटक एवं पाईका नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण एवं धन्यवाद ज्ञापन सुरभि सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाडी सेविका, सहायिका किशोरी बालिकाएं समेत जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram