फॉण्ट कनवर्टर NEW

कान पर सांप के डसने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

Khunti News : जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे रायसोम गांव में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की जान चली गई। रविवार तड़के करीब तीन बजे करैत सांप के डसने से अंकित बंडिंग की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित

अपनी भाषा में पढ़ें

Khunti News : जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सोदे रायसोम गांव में एक दर्दनाक हादसे में 10 वर्षीय मासूम की जान चली गई। रविवार तड़के करीब तीन बजे करैत सांप के डसने से अंकित बंडिंग की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंकित बंडिंग अपने माता-पिता के साथ रात का भोजन करने के बाद जमीन पर सोया हुआ था। रात लगभग एक बजे करैत सांप ने उसके कान पर डंस लिया। डसने के तुरंत बाद परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रनिया लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया।

परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने तक अंकित होश में था और सामान्य रूप से बातचीत कर रहा था, लेकिन इलाज के दौरान रविवार तड़के करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई।

अंकित कराकेल स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांप के बढ़ते खतरे को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि मानसून में सर्पदंश के मामलों को लेकर विशेष सतर्कता और आपात व्यवस्था की आवश्यकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram