फॉण्ट कनवर्टर NEW

10 अवैध होर्डिंग्स पर चला नगर निगम का बुलडोज़र! क्या आपके इलाके में भी कार्रवाई हुई?

Ranchi News : शहर में अवैध तरीके से लगाए जा रहे विज्ञापन होर्डिंग्स के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम की विशेष टीम लगातार कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स को हटाने का अभियान चला रही है। यह अभियान रांची

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News : शहर में अवैध तरीके से लगाए जा रहे विज्ञापन होर्डिंग्स के खिलाफ रांची नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। निगम की विशेष टीम लगातार कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति लगे होर्डिंग्स को हटाने का अभियान चला रही है। यह अभियान रांची नगर निगम के प्रशासक के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है, जिसमें बिना NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लगाए गए सभी होर्डिंग्स को अवैध घोषित कर हटाया जा रहा है।

निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रहे ऐसे होर्डिंग्स पर अब बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही, सभी एजेंसियों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे अपने-अपने संबंधित होर्डिंग्स पर एजेंसी का नाम, नंबर और अनुमोदन की स्थिति स्पष्ट रूप से अंकित करें, ताकि निगम को जांच में आसानी हो।

इस अभियान के तहत शनिवार, 19 जुलाई 2025 को नगर निगम की टीम ने बाजार शाखा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने बिरसा चौक से लेकर हवाई नगर रोड तक का क्षेत्र कवर किया।

जांच के दौरान यह सामने आया कि कुल 10 होर्डिंग्स बिना अनुमति के लगाए गए थे, जिन पर किसी एजेंसी का नाम या NOC अंकित नहीं था। इन सभी होर्डिंग्स को तुरंत प्रभाव से निगम की टीम ने हटवा दिया। नगर निगम का कहना है कि आगे भी ऐसे ही क्षेत्रवार निरीक्षण अभियान चलते रहेंगे और अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सहायक प्रशासक निकेश कुमार, नगर अभियान प्रबंधक एवं बाजार शाखा की टीम भी उपस्थित रही। यह अभियान रांची नगर निगम की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत शहरी सौंदर्यकरण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram