फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

पलामू विश्रामपुर :थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार*

❇️ विश्रामपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार* विश्रामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से पांच

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

❇️ विश्रामपुर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार*

विश्रामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ई-रिक्शा से 1030 पीस अवैध देशी शराब बरामद की है। इस दौरान मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है।पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि लालगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप ई-रिक्शा के माध्यम से अवैध देशी शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर विश्रामपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।इस मामले में विश्रामपुर थाना में कांड संख्या 66/2026 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार पांचों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 274 एवं 275 तथा झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47A के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram