फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा रेलवे अंडर पास में अंधेरा, सुविधाओं की मांग तेज

Chaibasa news: रेलवे अंडर पास, चाईबासा तथा उससे जुड़े वैकल्पिक मार्गों पर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: रेलवे अंडर पास, चाईबासा तथा उससे जुड़े वैकल्पिक मार्गों पर मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक, चक्रधरपुर रेल मंडल के नाम अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा संदीप अनुराग टोपनो को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में त्रिशानु राय ने कहा कि आमला टोला स्थित रानी सती मंदिर मार्ग के रेलवे अंडर पास के पास लगाया गया सौर ऊर्जा संचालित मिनी हाई मास्ट लाइट कई दिनों से खराब पड़ा है। इसके कारण इलाके में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं रहने से लोगों को रात के समय आवाजाही में परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि यह अंडर पास चाईबासा को जमशेदपुर की ओर कुजू मार्ग से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता है। वहीं अंडर पास के बगल से गुजरने वाले वैकल्पिक मार्गों में भी रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है। ये रास्ते बांधपाड़ा, दुम्बीसाई, सिकुसाई और ताम्बो चौक जैसे महत्वपूर्ण इलाकों को जोड़ते हैं।

त्रिशानु राय ने कहा कि बारिश के दिनों में अंडर पास में जल जमाव की समस्या भी बनी रहती है, जिससे लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है। खासकर छोटे वाहनों को काफी परेशानी होती है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्र, अभिभावक और शिक्षक आवागमन करते हैं। साथ ही स्थानीय लोग इसी रास्ते से बिजली कार्यालय और गैस कार्यालय भी जाते हैं।

उन्होंने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा अंडर पास का निर्माण तो कराया गया है, लेकिन वहां मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संभावित दुर्घटनाओं की आशंका जताते हुए जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram