फॉण्ट कनवर्टर NEW

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

K. Durga Rao. – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान राजनगर: सावन की दूसरी सोमवारी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजनगर प्रखंड स्थित प्राचीन भीमखंदा प्रांगण में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया

अपनी भाषा में पढ़ें

K. Durga Rao.

– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

राजनगर: सावन की दूसरी सोमवारी एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजनगर प्रखंड स्थित प्राचीन भीमखंदा प्रांगण में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। टाटा स्टील फाउंडेशन और भीमखंदा सेवा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में झामुमो नेता एवं शिक्षाविद प्रो. केपी सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाते हुए लोगों से नियमित रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है और जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में रक्तदान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें रेनकोट एवं छाता देकर सम्मानित किया गया। वहीं, शिविर के सफल संचालन में योगदान देने वाले वॉलंटियर्स को शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।

प्रो. केपी सोरेन ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल महतो ने किया। मौके पर छोटू राम महतो, दोल गोविंद महतो, राम सिंह हेंब्रम, दिलीप महतो, बंगाल मार्डी, रुद्रों महतो एवं युगल किशोर महतो सहित कई लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram