फॉण्ट कनवर्टर NEW

Women’s T20 World Cup: वेस्टइंडीज 125 रन पर सिमटी, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल के लिए 126 रन का लक्ष्य

London, England: Women’s T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए।

अपनी भाषा में पढ़ें

London, England: Women’s T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। अब फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 126 रन का लक्ष्य मिला है।

Read more: Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराया, टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज की शुरुआत संभली हुई रही और कप्तान हेली मैथ्यूज ने किआना जोसेफ के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंदों में 47 रन जोड़े। हेली मैथ्यूज ने 28 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 30 रन बनाए। वह टीम के 47 रन के स्कोर पर आउट हुईं। इसके तुरंत बाद किआना जोसेफ भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

मध्यक्रम पूरी तरह बिखरा

वेस्टइंडीज की पारी को सबसे बड़ा झटका मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से लगा। एशले गार्डनर ने 11वें ओवर में स्टेफनी टेलर और जाहारा क्लैक्सटन को बिना खाता खोले आउट कर मैच पर ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत कर दी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 15.3 ओवर में टीम का स्कोर 83/6 हो गया। इसके बाद डिएंड्रा डॉटिन ने संघर्ष करते हुए जनिलिया ग्लासगो के साथ सातवें विकेट के लिए 27 गेंदों में 42 रन की साझेदारी की। डॉटिन ने 16 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 26 रन बनाए, जबकि ग्लासगो ने 15 रन का योगदान दिया। दोनों की साझेदारी की बदौलत वेस्टइंडीज 125 रन तक पहुंचने में सफल रही।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान सोफी मोलिनक्स, एशले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट हासिल किए। वहीं, एनाबेल सदरलैंड ने एक बल्लेबाज को आउट किया। वेस्टइंडीज की टीम में किआना जोसेफ, हेली मैथ्यूज (कप्तान), शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), स्टेफनी टेलर, डिएंड्रा डॉटिन, चिनेल हेनरी, जाहारा क्लैक्सटन, जनिलिया ग्लासगो, आलिया एलेन, एफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरक शामिल हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम सोफी मोलिनक्स (कप्तान), जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोएबे लिचफील्ड, एलिस पेरी, एशले गार्डनर, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, किम गार्थ और लुसी हैमिल्टन के साथ मैदान पर उतरी है।

ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया रहा अजेय

ग्रुप चरण में ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी पांच मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, वेस्टइंडीज ने ग्रुप-बी में खेले गए पांच मैचों में तीन जीत दर्ज की थी। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल 2 जुलाई को इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को आयोजित होगा।

Read more: Women’s T20 World Cup: शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी, भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं बरकरार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram