Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»Sports»Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराया, टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ
Sports

Women’s T20 World Cup: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराया, टूर्नामेंट का अंत जीत के साथ

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट में पहली और एकमात्र जीत दर्ज की।
Ashish SinghBy Ashish SinghJune 27, 20262 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Bristol, England: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने आखिरकार जीत का स्वाद चख लिया। शनिवार को काउंटी ग्राउंड में खेले गए अपने अंतिम लीग मुकाबले में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया। हालांकि टीम ग्रुप-ए में पांच मैचों में सिर्फ एक जीत के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि नीदरलैंड सभी मुकाबले हारकर अंतिम स्थान पर रहा।

गुल फिरोजा की नाबाद अर्धशतकीय पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मुनीबा अली 12 रन बनाकर जल्दी आउट हो गईं। इसके बाद आयशा जफर और गुल फिरोजा ने दूसरे विकेट के लिए 79 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर पारी को संभाला।

Read more: Women’s T20 World Cup: शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी, भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं बरकरार

आयशा जफर ने 29 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि गुल फिरोजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों में नौ चौकों की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। नीदरलैंड की ओर से आइरिस ज्विलिंग ने दो विकेट लिए, जबकि हीदर सीगर्स, हन्ना लैंडहीर, कैरोलीन डी लैंग और सिल्वर सीगर्स को एक-एक सफलता मिली।

फातिमा सना और आयशा जफर की घातक गेंदबाजी

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की टीम 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज हीदर सीगर्स ने 24 और कप्तान बैबेट डी लीड ने 30 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान फातिमा सना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने अपने तीनों विकेट 18वें ओवर में हासिल किए। आयशा जफर ने भी 13 रन देकर तीन विकेट लिए। डायना बेग और नाशरा संधु ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

पाकिस्तान ने इससे पहले भारत, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने सभी लीग मुकाबले गंवाए थे। टीम ने अंतिम मैच में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट का समापन सकारात्मक प्रदर्शन के साथ किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

Women’s T20 World Cup: शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी, भारत ने सेमीफाइनल की उम्मीदें रखीं बरकरार

June 25, 2026

स्मृति-शेफाली का तूफान, नीदरलैंड को 95 रन से रौंदकर भारत की रिकॉर्ड जीत

June 17, 2026

गिल-ईशान का तूफान, भारत ने अफगानिस्तान के सामने रखा 403 रन का विशाल लक्ष्य

June 17, 2026

RECENT ADDA.

भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पांच गोलियां लगने की पुष्टि

June 27, 2026

मुजफ्फरपुर में STF का बड़ा ऑपरेशन, तीन अपराधी गिरफ्तार, मोस्ट वॉन्टेड लुटेरा भी धराया

June 27, 2026

मुहर्रम ड्यूटी में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, किशनगंज में महिला सिपाही निलंबित

June 27, 2026

खान सर की गिरफ्तारी पर 30 जून तक रोक, अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब इसी दिन

June 27, 2026

महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर एकनाथ शिंदे सख्त, मुख्य आरोपितों पर मकोका लगाने की मांग

June 27, 2026
Today’s Horoscope
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.