Bokaro: बिनोद बिहारी महतो महाविद्यालय मंजूरा सपाहीटांड़ परिसर में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महिला मोर्चा, व्यवसाय मोर्चा और छात्र मोर्चा का गठन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलिप हेम्ब्रम व ज़िप सदस्य अशोक मुर्मू ने की। सर्वसम्मति से महिला मोर्चा का प्रखंड अध्यक्ष प्रिया देवी, सचिव रिता देवी, कोषाध्यक्ष बसंती देवी और उपाध्यक्ष पुनम देवी को चुना गया।
व्यवसाय मोर्चा की कमान विशाल कुमार पोद्दार को मिली, सचिव वकिल प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष राजेश टूड्डू बनाए गए। छात्र मोर्चा में अध्यक्ष सौरभ कपरदार, सचिव मासूम अली रजा और कोषाध्यक्ष दीपक ठाकुर चुने गए।
मंच पर मौजूद जिला/प्रखंड के अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के तीनों नए मोर्चों को शुभकामनाएं दीं और समाज की समस्याओं के समाधान एवं जमीनी स्तर पर काम करने का संकल्प लिया।



