रांची : लापुंग थाना क्षेत्र के रामाटोली जंगल के किनारे मंगलवार को एक महिला का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। महिला की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह पेड़ पर महिला का शव लटकता देखा। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही लापुंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
Read More : कैमूर की पहाड़ियों में स्थित मांझर कुंड क्यों है सिखों के लिए खास? जानें इतिहास
महिला की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि महिला के बारे में कोई जानकारी मिल सके। मामले में फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।




