Ranchi News : जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का समापन 3 जुलाई 2025 को सीएम एक्सीलेंस स्कूल, बरियातू के मैदान में धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर जिले भर से चयनित प्रतिभाशाली छात्र-खिलाड़ियों ने अपने फुटबॉल कौशल से दर्शकों और अधिकारियों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में राँची के विभिन्न प्रखंडों से आई टीमों ने हिस्सा लिया और कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतिभागियों के खेल में अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना साफ झलक रही थी।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार एवं जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक श्री राज ने कहा, “सुब्रतो कप जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को समान अवसर देती हैं। इससे छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है।”

वहीं, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा, “खेल जीवन में अनुशासन, सहयोग और परिश्रम की भावना लाते हैं। यह मंच हमारे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य का द्वार खोलता है।”

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन के अंत में राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ।

प्रतियोगिता के मुख्य परिणाम
अंडर-17 (बालिका वर्ग)
विजेता – अनगड़ा प्रखंड (फाइनल में बुंडू को 2-0 से हराया)
विशेष पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (बालिका वर्ग) प्रियंका कुमारी (अनगड़ा)
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर (बालक वर्ग) अलेश्वर मुंडा (तमाड़)।
उभरता हुआ खिलाड़ी: अमित गोप (रातू)
बालिका वर्ग 17 वर्ष के परिणाम
(1) रातू बनाम अनगड़ा
अनगड़ा ने 1-0 से जीत दर्ज की।
(2) कांके बनाम सोनाहातु
कांके ने 1-0 से जीत दर्ज की।
(3) तमाड़ बनाम लापुंग
मैच 0-0 की बराबरी पर रहा।
टाई ब्रेकर में तमाड़ ने 4-3 से जीत दर्ज की।
(4) चान्हो बनाम बुढ़मू
चान्हो ने 3-0 से जीत दर्ज की।
(5) अनगड़ा बनाम कांके
स्कोर 1-1 रहा।
टाई ब्रेकर में अनगड़ा ने 7-6 से कांके को हराया।
(6) तमाड़ बनाम चान्हो
चान्हो ने 2-0 से जीत दर्ज की।
(7) अनगड़ा बनाम चान्हो
स्कोर 1-1 रहा।
टाई ब्रेकर में अन गड़ा ने 3-2 से जीत दर्ज की।
बालक 15 वर्ष के परिणाम
3rd & 4th Place Match (U-17)
कांके बनाम नामकुम (मैच संख्या 09)
कांके ने 1-0 से जीत दर्ज की
Share.
Exit mobile version