Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»#Trending»Weather News: रांची समेत झारखंड में बढ़ी कनकनी, अभी जानें कैसा रहेगा आज मौसम
#Trending

Weather News: रांची समेत झारखंड में बढ़ी कनकनी, अभी जानें कैसा रहेगा आज मौसम

By Samsul HaqueDecember 7, 20243 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Ranchi: झारखंड समेत रांची में पूरे प्रदेश में ठंड का कहर शुरू हो गया है। दिसंबर का महीना शुरू होने के साथ ही ठंड बढ़ गई है। आलम ये है कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो राजधानी रांची समेत अन्य जिलों में भी सुबह में जबरदस्त ठंड पड़ने लगी है। दोपहर होते-होते अच्छी खासी दूप और शाम में फिर पछुआ हवाओं ने कनकनी का अहसास करा दिया है।

क्या कहता है मौसम विभाग

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद का कहना है कि फिलहाल झारखंड में पश्चिम तरफ से हवा आ रही है और यह हवा अपने साथ नमी और हिमालय का ठंडापन लेकर आ रही है। यही कारण है कि हवा से आपको जबरदस्त कनकनी का अहसास हो रहा है। खास तौर पर सुबह और शाम में इसका असर ज्यादा रहेगा। इस समय लोगों को इन हवाओं से काफी सचेत रहने की जरूरत है।

नेतरहाट में 7 डिग्री तक गिरेगा पारा

आज 7 दिसंबर के मौसम की बात करें तो राजधानी रांची के कांके और धुर्वा की तरफ जबरदस्त ठंड देखने को मिलेगी। यह खाली मैदानी इलाका है। इसीलिए यहां पर शहर के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं, नेतरहाट में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक जा सकता है। अन्य जिलों में सुबह में कोहरा व दोपहर में खिली धूप और शाम में हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास देगी।

यहां सबसे ज्यादा ठंड

इधर, सबसे अधिक ठंड की बात करें तो कोडरमा, गिरिडीह, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा, चतरा व रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।यहां पर लोगों को ठंड से सचेत रहने की खास दरकार है। वहीं, मौसम विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 26 व न्यूनतम 11 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 27 डिग्री व न्यूनतम 12 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 24 डिग्री व न्यूनतम 13 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 26 व न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।

इस खबर को भी पढ़ें : अडानी मुद्दे पर राहुल-प्रियंका ने लाल संविधान हाथ में ले सरकार को घेरा

इस खबर को भी पढ़ें : BPSC Exam : नॉर्मलाइजेशन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

RECENT ADDA.

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

May 29, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त
  • 25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल
  • अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम
  • तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?
  • BSNL के पूर्व अधिकारी को 3 साल की जेल, 25 लाख का जुर्माना, 65 गवाहों ने बयां की सच्चाई

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.