फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

दिल्ली मुठभेड़: हत्याकांड का वांछित बदमाश घायल, पुलिस इंस्पेक्टर भी जख्मी

India News: दिल्ली के द्वारका इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें हत्या के मामले में वांछित ऋषभ उर्फ रितिक उर्फ डांसर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) के इंस्पेक्टर सुभाष

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

India News: दिल्ली के द्वारका इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें हत्या के मामले में वांछित ऋषभ उर्फ रितिक उर्फ डांसर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ में एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) के इंस्पेक्टर सुभाष चंद को भी गोली लग गई, जिन्हें इलाज के लिए वेंकटेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ऋषभ डांसर द्वारका के सेक्टर-3 इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाला है। इस सूचना पर ANC और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की।

जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई, जिसमें आरोपी भी घायल हुआ। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके से एक अत्याधुनिक पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।

अगस्त में की थी हत्या, फरार था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, 18 अगस्त की रात बिंदापुर में कुलदीप नामक युवक की चाकू मारकर हत्या हुई थी, जिसमें ऋषभ मुख्य आरोपी था और तभी से फरार चल रहा था। वह लगातार गवाहों को डराने और एक और बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

ऋषभ का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उसके खिलाफ पहले भी कई वारदातें दर्ज हैं। इस एनकाउंटर के बाद पुलिस केस की कई कड़ियाँ जोड़ने और अन्य मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच द्वारका उत्तर थाना पुलिस द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram