फॉण्ट कनवर्टर NEW

मधुकरपुर में सड़क पर कब्जा, ग्रामीणों ने मांगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Bokaro: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। घनी आबादी वाले इस गांव में एसबीआई बैंक शाखा, राजकीय मध्य विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। सप्ताह में दो

अपनी भाषा में पढ़ें

Bokaro: कसमार प्रखंड के मधुकरपुर गांव में मुख्य सड़क पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया है। घनी आबादी वाले इस गांव में एसबीआई बैंक शाखा, राजकीय मध्य विद्यालय और राजकीय उच्च विद्यालय जैसे महत्वपूर्ण संस्थान मौजूद हैं। सप्ताह में दो दिन लगने वाले बाजार और आसपास के दर्जनों गांवों के आवागमन का मुख्य केंद्र होने के कारण यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि ओरमो से पारटांड होते हुए पीपल चौक तक जाने वाली इस मुख्य सड़क की चौड़ाई पहले 30 से 60 फीट तक थी, लेकिन दोनों किनारों पर पक्के और कच्चे मकान, चहारदीवारी और अन्य निर्माण के कारण अब महज 10 से 12 फीट जगह ही बची है। ऐसे में दो चारपहिया वाहन आमने-सामने आ जाएं तो एक को रुककर इंतजार करना पड़ता है। स्कूल बस का बस्ती में प्रवेश करना भी मुश्किल हो गया है, जिससे अभिभावकों को बच्चों को गांव से बाहर ले जाकर बस तक पहुंचाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने कसमार अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सड़क की मापी कराने, अतिक्रमण हटाने और सड़क चौड़ीकरण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण हटाने में बाधा पहुंचाई जाती है तो संबंधित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, बोकारो उपायुक्त, बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह सांसद और गोमिया विधायक को भी भेजी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram