Bokaro news:- बंगाल में इंसानियत और भाईचारगी की जीत होगी , नफ़रत और जहर की खेती करने वाले की होगी हार ।ये बाते समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव मुमताज अली बंगाल एसेंबली इलेक्शन में अपने कैंपेनिंग में कहा। उन्होंने बंगाल के आवाम से अंग्रेजों के मुखबिरों से खबरदार रहने और गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर क्रांतिकारी कवी नजरुल इस्लाम के वसूलो को जिंदा रखने और नेता जी सुभाष चंद्र बोस शहीद खुदीराम बोस के सपनों का बंगाल बनाने के लिय ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को जीत दिलाकर फिरसे हुकूमत बनाने का गुजारिश किया।

मुमताज अली बंगाल के बड़ा बाजार खिदिरपुर विधान सभा में चुनाव कैंपेनिंग में अपने पुराने अंदाज में जोशीले भाषण दिए और नौजवानों को संघ भगवा के बहकावे में नहीं आने की गुजारिश किया। मुमताज अली ने कहा कि 2014 के बाद हमारे मुल्क में किसानों नौजवानों गरीबों मजबूरो लाचारो बेरोजगारों को रोजी रोटी कपड़ा और मकान मुहैया तो कराया नहीं गया। मगर मुल्क के हर हिस्से में दंगाई और नफरती जमात पैदा कर दिया गया। ये भाजपा की हुकूमत के द्वारा जो आज मुल्क में नफरत फैला रखा है ।

मुमताज अली ने कहा कि भाजपा संघ चाहे जितना भी मजहबी नफरत फैला ले चाहे जितना भी जहर की खेती कर ले ,मगर बंगाल में भाईचारगी आपसी मुहब्बत इंसानी एकता की जीत होगी । मुमताज अली ने कहा कि बंगाल के हर हिस्से में हर विधान सभा में ममता बनर्जी के दिलेरी की और इंसानियत की चर्चा है ।

Share.
Exit mobile version