Ranchi : आदिवासी महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने बुधवार को मोरहाबादी मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे कामों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। वंदना दादेल ने स्वच्छता, पेयजल, बिजली और यातायात व्यवस्था को बेहतर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने मंच निर्माण, प्रदर्शनी स्टॉल, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही सभी विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने को कहा।
वंदना दादेल ने कहा कि आदिवासी महोत्सव-2026 का आयोजन राज्य की सांस्कृतिक पहचान के अनुरूप भव्य और व्यवस्थित तरीके से किया जाना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, TRI निदेशक आलोक एस. कच्छप, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Read More ; घर में तिजोरी रखने की ये दिशा मानी जाती है शुभ, जानिए वास्तु के नियम




