फॉण्ट कनवर्टर NEW

होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान पर लगातार तीसरी रात शुरू किए हमले

Washington, USA: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड

अपनी भाषा में पढ़ें

Washington, USA: होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोमवार (स्थानीय समयानुसार) जानकारी दी कि अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी रात सैन्य हमले शुरू कर दिए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि शाम 4:45 बजे (स्थानीय समय) राष्ट्रपति और कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू किए गए।

Read more: होर्मुज में ईरान के हमले में भारतीय की मौ’त, जवाबी बमबारी से बढ़ा तनाव

ईरानी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी मीडिया सीएनएन ने एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले से बताया कि इस अभियान में ईरान के कोस्टल सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन नेटवर्क और मिसाइल क्षमताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि अमेरिका सोमवार रात भी ईरान पर जोरदार हमला करेगा और जरूरत पड़ने पर अगले दिन भी कार्रवाई जारी रखेगा।

होर्मुज को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान

फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण करेगा और वहां की सुरक्षा की निगरानी कर सकता है।

उन्होंने कहा, “हम स्ट्रेट पर कब्जा कर रहे हैं। उनके पास अब कुछ भी नहीं बचा है।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका ने रातभर ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमले किए और भविष्य में किसी भी नई ड्रोन गतिविधि का कड़ा जवाब दिया जाएगा। उनके अनुसार, हालिया हमलों में ईरान के कई सैन्य उपकरण और एंटी-एयरक्राफ्ट सिस्टम को निशाना बनाया गया।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका और ईरान के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया था, लेकिन बाद में ईरान ने उसमें बदलाव की मांग कर दी। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका ने शर्तें बदलने से इनकार कर दिया, जिसके बाद बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी।

Read more: होर्मुज पर बढ़ा तनाव, ईरान का दावा- 24 घंटे में 26 जहाजों का हुआ संचालन

फिलहाल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है। क्षेत्र में हालात तेजी से बदल रहे हैं और आगे की घटनाओं पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय करीबी नजर रखे हुए है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram