Koderma News:  कोडरमा थाना के कोडरमा घाटी स्थित रांची पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित नौवां माइल के समीप एक ट्रक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। जिससे उसमें सवार चालक और एक अन्य ट्रक के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी देते हुए ट्रक चालक 50 वर्षीय अमित त्रिपाठी ने बताया कि वह उक्त ट्रक में लोहे का शीट लोड कर रायपुर (छत्तीसगढ़) से बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोडरमा घाटी के नौवां माइल के समीप सामने से आ रही गाड़ी ने इन्हें चकमा दिया, जिससे ये संतुलन खो बैठे।

इस दौरान उन्होने ट्रक में जैसे ही ब्रेक लगाई, ब्रेक फेल हो गई और ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक के चालक सनोज यादव को छूते हुए पेड़ से जा टकराई। जिससे यह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सनोज को भी हल्की फुल्की चोटें आईं। इधर दुर्घटना के पश्चात वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पेट्रोलिंग पुलिस को दी। पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और घायल दोनों चालकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

Share.
Exit mobile version