Public Adda News: कई महिलाएं और लड़कियां आजकल स्लिम दिखने के लिए बॉडी शेपर या टमी टकर का सहारा ले रही हैं। आमतौर पर टमी, कमर और जांघों के पास जमा चर्बी को दबाकर शेप वियर एक पतली काया का आभास देता है। ये खास कपड़े शरीर के बाकी हिस्सों को कसकर पकड़ते हैं, जिससे फिगर ड्रेस में स्लिम और परफेक्ट दिखता है।
लगातार मसल्स पर दबाव पड़ने से मेराल्जिया पैरेस्थेटिका जैसी न्यूरोलॉजिकल समस्या भी हो सकती है, जिसमें त्वचा में झनझनाहट और सुन्नपन की शिकायत होती है। शेप वियर के अधिक टाइट होने से डायाफ्राम की मूवमेंट भी प्रभावित होती है, जिससे सांस लेने में तकलीफ महसूस हो सकती है। इसलिए शेप वियर पहनने से पहले सोच-समझकर फैसला लें और जरूरी हो तो सीमित समय के लिए ही पहनें। हमेशा सही साइज और अच्छी क्वालिटी के ब्रीदेबल फैब्रिक का चुनाव करें ताकि स्टाइल के साथ सेहत से समझौता न हो।इसके अलावा अगर बॉडी शेपर का फैब्रिक सांस लेने लायक नहीं है या क्वालिटी खराब है, तो त्वचा पर रैशेज, खुजली और इंफेक्शन होने की आशंका भी बढ़ जाती है।



