फॉण्ट कनवर्टर NEW

होर्मुज पर ट्रंप ने मांगा 20% शुल्क, ईरान बोला- असली ‘गार्डियन’ हम हैं, फैसला हमारा होगा

Washington, USA: होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस रणनीतिक समुद्री मार्ग का “गार्डियन” बनने और यहां से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के

अपनी भाषा में पढ़ें

Washington, USA: होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस रणनीतिक समुद्री मार्ग का “गार्डियन” बनने और यहां से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद ईरान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ईरान बोला- होर्मुज का असली ‘गार्डियन’ हम हैं

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यह बात सही है कि जो देश होर्मुज स्ट्रेट से सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराता है, उसे इसके लिए मुआवजा मिलना चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत शुल्क बहुत अधिक है।

Read more: होर्मुज में बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान पर लगातार तीसरी रात शुरू किए हमले

उन्होंने दावा किया कि ईरान हमेशा से होर्मुज स्ट्रेट का वास्तविक “गार्डियन” रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा को लेकर ईरान निष्पक्ष रहेगा।

ट्रंप ने क्या कहा था?

इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि अमेरिका अब खुद को “गार्डियन ऑफ द होर्मुज स्ट्रेट” के रूप में स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि इस समुद्री मार्ग की सुरक्षा पर होने वाले खर्च की भरपाई के लिए यहां से गुजरने वाले हर कार्गो जहाज से 20 प्रतिशत शुल्क लिया जाएगा।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर लिखा कि होर्मुज स्ट्रेट ईरान के साथ या उसके बिना भी खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल ईरान और उसके ग्राहकों के जहाजों पर प्रतिबंध रहेगा, जबकि अन्य सभी देशों के जहाजों को इस मार्ग से निर्बाध आवाजाही की अनुमति होगी।

उन्होंने यह भी कहा कि इस नई व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इससे पहले फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका दशकों से इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा करता आया है, लेकिन इसके बदले उसे कभी कोई भुगतान नहीं मिला। उनके अनुसार, अब यदि अमेरिका यह जिम्मेदारी निभाएगा तो इसके लिए उसे उचित भुगतान मिलना चाहिए।

Read more: होर्मुज में ईरान के हमले में भारतीय की मौ’त, जवाबी बमबारी से बढ़ा तनाव

होर्मुज स्ट्रेट को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में गिना जाता है। ऐसे में इस मार्ग को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बयानबाजी पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजर बनी हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram