फॉण्ट कनवर्टर NEW

दुमका में शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

दुमका में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी कर्मभूमि खिजुरिया स्थित आवास पर

अपनी भाषा में पढ़ें

दुमका : दुमका में दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनकी कर्मभूमि खिजुरिया स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में झामुमो नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस मौके पर दुमका विधायक बसंत सोरेन, जामा विधायक डॉ. लुईस मरांडी समेत कई नेताओं ने शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।

श्रद्धांजलि सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन के संघर्ष, आदिवासी समाज के लिए उनके योगदान और उनके दिखाए रास्ते को याद किया। साथ ही उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

सुबह से ही खिजुरिया स्थित आवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। सभी ने गुरुजी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Read More : रसोईघर में छिपा है खूबसूरती का खजाना, जानें आसान उपाय

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram