फॉण्ट कनवर्टर NEW

रसोईघर में छिपा है खूबसूरती का खजाना, जानें आसान उपाय

महिलाएं महंगे सौंदर्य प्रसाधनों पर खर्च करती हैं, लेकिन खूबसूरती का असली खजाना रसोईघर में ही मौजूद है। कच्चा दूध, आलू, संतरा, सेब और अनानास जैसे आम खाद्य पदार्थ त्वचा, बाल और दांतों को निखारने में मदद करते हैं।
रसोईघर से खूबसूरती

अपनी भाषा में पढ़ें

Beauty Tips: खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं आजकल तरह-तरह के उपाय करती हैं। महंगे सौंदर्य प्रसाधनों का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन खूबसूरती का खजाना आपके रसोईघर में ही उपलब्ध है। घर में ऐसे कई खाद्य पदार्थ मौजूद होते हैं, जो सुंदरता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।

Read more: पार्लर जैसा निखार अब घर पर! रसोई की इन 5 चीजों में छिपा है खूबसूरती का राज

कच्चा दूध और आलू से त्वचा की सफाई

प्रतिदिन चेहरे पर रुई के फाहे से कच्चा दूध लगाने पर चेहरे के धब्बे हल्के हो जाते हैं। बाद में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें।

आलू का रस निकालकर त्वचा पर लगाने से दाग-धब्बों से राहत मिलती है। आलू में मौजूद पोटैशियम, सल्फर, फास्फोरस और कैल्शियम त्वचा की सफाई में मदद करता है।

कच्चे आलू को काटकर आंखों के नीचे प्रतिदिन थोड़ी देर मलने से आंखों के नीचे का कालापन दूर होता है। त्वचा की रंगत भी निखरती है।

आलू का रस बालों के लिए क्यों फायदेमंद?

शोधों से पता चला है कि आलू का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में स्टार्च पाया जाता है, जिससे बालों का अतिरिक्त तेल साफ हो जाता है। कच्चे आलू के रस से बालों को धोने पर बाल मजबूत होते हैं।

Read more: जहरीली हवा छीन रही है चेहरे का नूर! स्मॉग से त्वचा को ऐसे बचाएं

संतरा और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक

संतरे का ताजा रस प्रतिदिन चेहरे पर लगाने से निखार आता है। संतरे के छिलकों को थोड़े से पानी के साथ अच्छी तरह पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से मुहांसों की समस्या दूर होती है।

अगर त्वचा रूखी है तो संतरा बेहतरीन मॉइस्चराइजर का काम करता है। एक चम्मच संतरे के रस में आधा चम्मच शहद और एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में साफ करें।

सेब और अनानास से निखार कैसे पाएं?

एक सेब लेकर उसे अच्छी तरह मसल लें। इसे चेहरे पर फेसपैक की तरह लगाएं। इससे त्वचा में निखार आता है। साथ ही कसावट भी आती है। सेब की एक स्लाइस काटकर दांतों पर मलने से दांतों में चमक आती है।

चेहरे पर ताजा अनानास का रस लगाने से त्वचा में निखार आता है। बेहतर परिणाम के लिए इसे दिन में कई बार लगाएं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram