गुमला: 1971 के भारत-पाक युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के शहादत दिवस के अवसर पर बुधवार को उनके पैतृक गांव जारी में कार्यक्रम का आयोजन कर सादगीपूर्ण तरीके से उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला के समीप स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता, LRDC, DTO, DPRO, SDPO, BDO, CO सहित जिले के कई पदाधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने माल्यार्पण कर शत-शत श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “अल्बर्ट एक्का का बलिदान झारखंड और गुमला ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हम सभी को शहीदों के आदर्शों और देशभक्ति की भावना से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करना चाहिए।

इस दौरान सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते शहीद अल्बर्ट एक्का के बलिदानों को स्मरण किया।

ज्ञात हो कि वर्ष 1971 के युद्ध में अल्बर्ट एक्का ने पाकिस्तान की मोर्चेबंदी को ध्वस्त करते हुए असाधारण वीरता का प्रदर्शन किया था। उनके शौर्य के चलते भारत को युद्ध में निर्णायक बढ़त मिली। इसी दौरान 03 दिसंबर 1971 को दुश्मनों से लड़ते हुए वे शहीद हो गए।

गुमला जिला प्रशासन एवं समस्त जिलेवासियों की ओर से शहीद अल्बर्ट एक्का को विनम्र श्रद्धांजलि।

Share.
Exit mobile version