फॉण्ट कनवर्टर NEW

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर। टेल्को स्थित टीआरएफ कॉलोनी के श्री श्री दुर्गा पूजा मैदान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें पूरे कॉलोनी वासियों ने पहलगाम कश्मीर में मारे गए निहत्थे निर्दोष हिन्दू पर्यटकों को श्रद्धांजली दी. आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा और हाथों

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर। टेल्को स्थित टीआरएफ कॉलोनी के श्री श्री दुर्गा पूजा मैदान में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इसमें पूरे कॉलोनी वासियों ने पहलगाम कश्मीर में मारे गए निहत्थे निर्दोष हिन्दू पर्यटकों को श्रद्धांजली दी.

आंखों में आंसू और दिल में गुस्सा और हाथों में जलती मोमबत्ती के साथ लोगों ने सरकार से अपील किया कि इस निर्ममता और कायरता पूर्ण हत्या का बदला ही उनलोगों की सच्ची श्रद्धांजली होगी।

शोक सभा का संचालन टीआरएफ यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, यूनियन के महामंत्री अंजनी कुमार मिश्रा तथा वैली व्यू स्कूल के वाइस प्रिंसिपल डॉ जेके पाण्डेय ने किया ।इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र, राकेश कुमार सिंह ,राजन मिश्रा, धर्मेंद्र सिन्हा आदिनाथ, गोकुल , अनिल सिंह के के झा अभिषेक सिंह प्रिया महतो राजीव कुमार सिंह गोपीनाथ पौदयाल अमित कुमार रवि महतो बी पांडा गोकुल सतपति कैलाश कुमार आदिनाथ छोटेलाल शर्मा धर्मेंद्र कुमार आरपी सिंह ,चंद्रशेखर सिंह आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram