किशनगंज: कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात कर बीपीएससी TRE-4 उच्च माध्यमिक (पीजीटी) शिक्षक भर्ती में अरबी, फ़ारसी, बंगाली, भोजपुरी, मगही, पाली और प्राकृत विषयों को शामिल करने की मांग की।
पूर्व विधायक ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि इन विषयों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने से अभ्यर्थियों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे और इन भाषाओं के अध्ययन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।
मुजाहिद आलम ने बताया कि यह मांग मौलाना तनवीरुल कादरी द्वारा दिए गए ज्ञापन के आधार पर उठाई गई है। उन्होंने सरकार से छात्रों और अभ्यर्थियों के हित में जल्द फैसला लेने की अपील की।
Read More : सुवर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का श’व, जांच में जुटी पुलिस




