फॉण्ट कनवर्टर NEW

सुवर्णरेखा नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का श’व, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह बस्ती के पास सुवर्णरेखा नदी से बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित बारीडीह बस्ती के पास सुवर्णरेखा नदी से बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सुबह नदी में स्नान करने पहुंचे लोगों ने पानी में शव तैरता देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी जुट गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ हो सकेगी।

Read More : भर्ती परीक्षा और छात्र आंदोलन पर राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram