Palkot News (Gumla): गुमला के पालकोट प्रखंड क्षेत्र के दली डैम के समीप में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे अनियंत्रित हाईवे बाइक सवार दंपति को पीछे से धक्का मार दिया जिस वजह से दोनों गिर का जख्मी हो गए इस घटना में मौके पर महिला की मौत हो गई जिसके सूचना पर पालकोट की पुलिस ए एसआई सत्यनारायण महतो ने पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और छानबीन में जुट गया।
इस खबर को भी पढ़ें : पालकोट सीएचसी बना स्वास्थ्य का महाकुंभ, हजारों ग्रामीणों ने उठाया लाभ
घटना के विषय में परिजन सुशील सोरेन ने बताया की प्रफुल्ल मिंज सेविंगबीरा बानो निवासी अपनी पत्नी 40 वर्षीय माधुरी कैथवर व बहन के साथ अपने ससुराल ओबीरा महतो टोली आया था। जंहा समधी की आकस्मिक निधन की खबर सुन अंतिम संस्कार में मिट्टी देने के लिए निकला था सोमवार दोपहर को बाइक से जिस दौरान ढंतली डैम के समीप एक हाईवे ने धक्का मार दिया जिसपर महिला गिर गई जिसको रौंदते हुए हुए कोलेबिरा की ओर फरार हो गया। जिससे घटनास्थल पर ही माधुरी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके पति प्रफुल्ल मिंज वुसकी बहन बसंती किस्पोट्टा को मामूली चोट लगी।
इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतिका हैदराबाद में बागान में काम करती थी जो बहन के 25 वे सालगिरह पर 27 दिसम्बर को बानो परिवार सहित आये थे।
मृतिका के चार बच्चे हैं।



